चौबट्टाखाल को सीआरआईएफ से मिली 47 करोड़ की तीन सड़कें।

0
IMG-20230821-WA0036
Spread the love

महाराज ने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया।

सतपुली (पौड़ी) 24 अगस्त 2023। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अपने विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अपने विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों विकासखंड पाबौ में 14.50 करोड़ की लागत से बनने वाले 16.25 किमी लम्बे पाबौ-गड़ीगांव, पिनानी-दमदेवल मोटर मार्ग, विकासखंड ऐकेश्वर में 6.61 करोड़ की 7 किमी बैन्दूल मुसासु तुनाखाल मोटर मार्ग और 26 करोड़ की लागत की लागत से बनने वाली 24 किमी लंबी मरचूला सराईखेत बैजरों पोखड़ा सतपुली पौड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण सुधारीकरण एवं सड़क सुरक्षा की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page