CDS बिपिन रावत और मधुलिका रावत की अस्थियां कल शनिवार को वीआईपी घाट पर गंगा में की जाएंगी विसर्जित

0
IMG-20211209-WA0249
Spread the love

उत्तराखंड/ हरिद्वार

जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की अस्थियां कल शनिवार को वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी।तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां वीआईपी घाट पर कल शनिवार सुबह 10:00 बजे वैदिक विधि-विधान के साथ विसर्जित की जाएंगी, उनकी बेटी कृतिका और तारिणी और अन्य परिजन अस्थियां लेकर हरिद्वार आएंगे।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उत्तराखंड सरकार और हरिद्वार जिला प्रशासन ने अस्थि विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी हैं और वीआईपी घाट हरिद्वार के जिला प्रशासन संपर्क करके इस संबंध में तैयारियां कर रहा है। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में कई वीवीआईपी के शामिल होने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page