कैबिनेट मंत्री ने की स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की समीक्षा बैठक ।

0
IMG-20220412-WA0058
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 12 अप्रैल 2022।
प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधान सभा स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की समीक्षा बैठक की गई।

कैबिनेट मंत्री, प्रेमचंद अग्रवाल।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ विभाग की कार्यप्रणाली तथा आगामी कार्य योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में अधिकारियों ने मा॰ मंत्री को अवगत कराया कि राज्य में राजस्व प्राप्ति में स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तर प्रदेश के समय के अभिलेखों का डिजिटलीकरण कर संरक्षित किया जाय। उन्होंने 100 दिन की कार्ययोजना का रोडमैप तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। विभागीय कार्यालयों को पूर्णरूप से कम्प्यूटराईज करने के भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में राजस्व बढ़ाने के विकल्पों पर कार्य करने के निर्देश दिये। कार्यालयों में कार्मिकों/आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। स्टाम्प चोरी को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किये जाएं।

यह भी पढ़ें -  स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया

बैठक में सचिव वित्त सुरेन्द्र पाण्डेय, आयुक्त कर अहमद इकबाल, ए.आई.जी. अरुण प्रताप सिंह, सयुक्त सचिव विक्रम सिंह राणा, अरूणा चौधरी, हरीश चन्द्रा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page