कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भाजयूमो के सुशासन यात्रा उत्तराखंड एडिशन में की शिरकत।

0
IMG-20220428-WA0048
Spread the love

भाजयूमो ने इस मिथक को तोड़ा कि सत्ताधारी दल दोबारा प्रदेश में सरकार नहीं बनाती – रेखा आर्य

जहां खड़ा युवा वह काम हुआ पूरा- रेखा आर्य

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 28 अप्रैल 2022। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सुशासन यात्रा (उत्तराखंड एडिशन) में प्रतिभाग किया । यह यात्रा 28 अप्रैल से 1 मई 2022 तक प्रदेश के 13 जिलों में चलेगी ।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आये पदाधिकारियों को माननीय मंत्री रेखा आर्य ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देव भूमि , सैनिक भूमि व देवी की भूमि में आपका स्वागत है उन्होंने देशभर से आये भाजयूमो के पदाशिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजयुमो उत्तराखंड ने इस मिथक को तोड़ा है कि प्रदेश में सत्ताधारी दल की दोबारा सरकार नहीं बनती है और ये सब भाजपा के सुशासन के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम भाजयूमो ने किया है और प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनी है।

यह भी पढ़ें -  बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में मनाया जीत का जश्न।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार ने जीरो टॉलरेन्स, जीरो भ्रष्टाचार व जीरो घोटाला के साथ ये कार्यकाल चलाकर प्रदेश का विकास करेगी और उन्हें उम्मीद है कि भाजयूमो इस संदेश को भी जन जन तक पहुंचाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि जब भाजयूमो की सुशाशन यात्रा प्रदेश के 13 जनपदों में जाएगी तो देखेगी की यहां की महिलाएं विषम भौगौलिक परिस्थितियों में भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आजीविका चला रही हैं।

यह भी पढ़ें -  वोट चोर - गद्दी छोड़ रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस में हुई बठक।

वहीं उन्होंने कहा कि जहां खड़ा युवा वह काम हुआ पूरा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न प्रदेशों से आये भाजयुमो के पदाधिकारियों को पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  रानीखेत में 19–20 नवंबर को दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी; पूर्व-प्रचार के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।

इस दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. अभिनव प्रकाश,भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेहा जोशी , उत्तराखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अभिनव प्रकाश , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुसूदन , महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला महानगर, महामंत्री कुलदीप पंत , प्रदेश प्रवक्ता नेहा शर्मा सहित युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page