कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक।

0
IMG-20221009-WA0279
Spread the love

कैबिनेट मंत्री ने वाल्मीकि जयंती की सभी प्रदेश वासियो को दी शुभकामनायें

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सभी कार्यकर्त्ता पहुंचाए घर -घर तक -रेखा आर्या

सभी लोग महर्षि वाल्मीकि के जीवन से ले प्रेरणा : रेखा आर्या

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438243,9771609900
रुद्रपुर 9 अक्टूबर 2022। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या रुद्रपुर पहुंची जहाँ जगह -जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया।

स्वागत पश्चात कैबिनेट मंत्री रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंची जहाँ पर सर्वप्रथम उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, यह बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने और पार्टी के विकास कार्यों को हर घर तक पहुँचाने की बात कही। उन्होंने कहा की सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाए हैं उन्हें आम जनमानस तक पहुँचाने का कार्य सभी कार्यकर्ता करें। साथ ही उन्होंने कहा कि आज सरकार को 6 माह पूरे होने को आये हैं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव में जो भी वादे किये उन्हें हमारी सरकार पूरा कर रही है।

यह भी पढ़ें -  अभ्युदय 2026 में 57 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण का संदेश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उनके विभाग के जरिये आज खेल छात्रवर्ती योजना, वातशल्य योजना, अन्तोदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने की योजना सहित कई ऐसी योजनाए हैं जिनका लाभ लोगो को मिल रहा है।

वही रुद्रपुर प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष में रुद्रपुर के रम्पुरा और गाँधी कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर गई,जहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने आत्मीयता के साथ उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

कार्यक्रम में छोटी बालिकाओं द्वारा मनमोहक सुन्दर प्रस्तुतियाँ दी गईं. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने भगवान वाल्मीकि जी से सभी के सुखद, निरोगी, उज्जवल एवं खुशहाल जीवन की कामना की..


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page