कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

0
IMG-20231026-WA0070
Spread the love

देहरादून 26 अक्टूबर 2023 ।
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दशहरा कमेटी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ दशहरे के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

गुरुवार को डॉ अग्रवाल परेड ग्राउंड पहुंचे, उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से नुकसान की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि दशहरे मेले की अनुमति से पूर्व बिरादरी दशहरा कमेटी से जुड़े लोगों ने मेले के दौरान होने वाले नुकसान का खर्चा स्वयं उठाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत किए गए कार्यों में परेड ग्राउंड में घास व पौधों को नुकसान पहुंचा है। बताया कि इसके लिए बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के लोगों द्वारा नुकसान की भरपाई के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

इस मौके पर बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रधान संतोष सिंह नागपाल, संजीव बिज, संजय चानना, अशोक वर्मा, मनोज साहनी, शानू सबरवाल, शिवा ढींगरा, सत्यम अरोड़ा, शिवम शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिविल जगमोहन चौहान, अधिशासी अभियंता मदन मोहन सिंह पुंडीर, सहायक महाप्रबंधक विद्युत आशीष दयाल सक्सेना, सहायक महाप्रबंधक कृष्ण पल्लव चमोला, सहायक परियोजना प्रबंधक पीआईयू पीडब्ल्यूडी वर्तिका ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page