नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने किया स्वागत

0
IMG-20230102-WA0244
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 2 जनवरी 2023 ।
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नोटबंदी के फैसले को सही ठहराने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल,कैबिनेट मंत्री

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार के 2016 में नोटबंदी के फैसले को सही माना है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले को आर्थिकी के आधार पर लिया गया था।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, यह बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद देश के कई राज्यों में चुनाव हुए, जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनी। डॉ अग्रवाल ने कहा कि जनता ने भी मोदी सरकार के नोट बंदी के फैसले को सही ठहराया था।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की।फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां - मुख्यमंत्री।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को अचानक देश में नोटबंदी लागू की थी। इसके तहत 1000 और 500 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। इस फैसले के विरुद्ध 58 याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page