200 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े पार करने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को दी बधाई।

0
IMG-20220717-WA0254
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 17 जुलाई 2022।
वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्‍ट्रव्‍यापी कोविड टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत दो सौ करोड टीके लगाने का आंकडा पार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया को बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र
प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारत ने आज दो सौ करोड टीके लगाने का आंकडा पार कर इतिहास रचा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के ट्वीट के जिक्र करते हुए कहा कि 17 जुलाई 2022 का दिन हमेशा याद रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मांडविया ने वैज्ञानिक अनुसंधान पर बल देने, कोविड टीकों के उत्‍पादन और राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के विशाल नेटवर्क ने लोगों को दो सौ करोड कोविड-रोधी खुराकें देने में मुख्‍य भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

बता दें कि भारत में 16 जनवरी 2021 को राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और 18 माह की अवधि में ही देश में पात्र लाभार्थियों को दो सौ करोड़ कोविड रोधी टीके लगाने की महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page