कैबिनेट मंत्री ने खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।

0
IMG-20220625-WA0264
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 25 जून 2022 । सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा सौरभ बहुगुणा ने जनपद के शेरकी (मालदेवता) विकासखंड रायपुर के पंचायतघर प्रांगण परिसर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वृहद खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत घर परिसर में वृक्षारोपण किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालन को आर्थिकी का मुख्य आधार बनाकर पशु पालकों की आय में वृद्धि करने के सभी प्रयास किये जायेंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि की चकबंदी हेतु सभी प्रकार के प्रयास किये जाने पर बल दिया गया एवं पलायन रोकने हेतु कृषि, पशुपालन एवं औद्यानिकी को महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में लगभग 70 महिला पशुपालको एवं 50 पुरुष पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देहरादून डा0 विद्यासागर कापड़ी द्वारा मंत्रीगण एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं में होने वाले खुरपका एवं मुंहपका का उन्मूलन करना है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम योजना अन्तर्गत पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण कर इस रोग का उन्मूलन करना है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पशुपालन तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page