कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान के संबंध में किया बैठक ।

0
IMG-20240915-WA0342
Spread the love

देहरादून, 15 सितंबर 2024। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के संबंध में बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान में पार्टी पदाधिकारियों को संगठन पर्व सदस्यता अभियान में अपनी अधिक से सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विगत 10वर्षो में हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान के साथ ही नए लोगों को अधिक से अधिक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने बूथ एवं शक्ति केंद्र तक सदस्यता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जाए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, कमली भट्ट, दुर्गामल्ल मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संध्या थापा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page