कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसम्पर्क अधिकारी बने ताजेन्द्र सिंह नेगी ।

0
IMG-20220622-WA0295
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 22 जून 22।
सचिवालय प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसम्पर्क अधिकारी ताजेन्द्र सिंह नेगी तय कर आदेश जारी किए हैं।

प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी कार्यालयों में आदेश जारी किया। बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी के पद के रूप में वार्ड नंबर 10 ढालवाला, मुनिकीरेती निवासी ताजेंद्र सिंह नेगी पुत्र स्व. सुंदर सिंह नेगी की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

गौरतलब है कि ताजेन्द्र सिंह नेगी बाल्यकाल से ही आरएसएस विचारधारा के रहे। प्रारंभिक शिक्षा के बाद नेगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने विभाग संयोजक के पद पर रहकर संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

नेगी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित संगठन के विभिन्न पदों पर रहे। इसके अलावा संगठन ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसका नेगी ने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ निर्वहन किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

ताजेन्द्र नेगी पूर्व में विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल के विशेष कार्याधिकारी के पद पर रह चुके हैं। संघ विचारधारा, अभाविप में सक्रिय रहकर कार्य करने का ताजेन्द्र सिंह नेगी को लाभ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page