कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तुलसी दिवस पर किया माता तुलसी की पूजा अर्चना।

0
IMG-20221225-WA0041
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।

देहरादून 25 दिसंबर 2022।
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तुलसी दिवस पर माता तुलसी की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने तुलसी का पौधा हर घर लगाने की अपील भी की।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि तुलसी के पौध का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी के पूजा की नियमित पूजा होती है, उस घर में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। वहां कभी भी नकारात्मक ऊर्जा हावी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

डॉ अग्रवाल ने कहा कि तुलसी के पौधे के महत्व को देखते हुए साधु-संतों ने 25 दिसंबर 2014 को तुलसी दिवस मनाने की शुरुआत की। तब से हर वर्ष 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि तुलसी पूजा का बहुत महत्व है, कोई भी शुभ कार्य बिना तुलसी पूजा के अधूरा माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page