बजट बनाने को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट निदेशालय के अधिकारियों से मुलाकात कर बधाई दी।

0
IMG-20220620-WA0282
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 20 जून 2022।
वर्ष 2022-23 का जनहितकारी बजट बनाने को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट निदेशालय के अधिकारियों से मुलाकात कर बधाई दी।

विधानसभा स्थित कार्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि बजट जनहितकारी हैं, इसे सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसका लाभ राज्य की जनता को सीधा मिलेगा। कहा कि बजट को बनाने में बजट निदेशालय के अधिकारियों की अहम भूमिका हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बजट को कम समय के भीतर बेहतर बनाया गया, इसके लिए अधिकारियों की कार्यशैली प्रशंसनीय है। उन्होंने अधिकारियों की मेहनत की सराहना करते हुए हौसलाअफजाई भी की। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हमारा ध्येय था, ध्येय है और सदैव रहेगा।

कहा कि बजट में सुदृढ़ वित्तीय अनुशासन और राजकोषीय प्रबंधन को पहली प्राथमिकता का आधार बनाया गया है, जो कि प्रशंसनीय है। कहा कि बजट में ग्रासरूट लेवल पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रति बद्धता व्यक्त की है। किसान हमारा अन्नदाता है और अन्नदाता सुखी भव का भाव हमने बजट में दिया है।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता, सर्वे भवन्तु सुखिनः के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए सामाजिक न्याय के लिये सबका साथ सबका विकास किया गया है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा ही बजट को नए विचारों का, नए संकल्पों का, सुराज के सपनों को पूरा करने का, विकास का और सेवा सुशासन, और गरीब कल्याण का जीवंत दस्तावेज बनाया जा सका। मौके पर प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी बजट को ओर भी बेहतर बनाने के लिए पूर्व से ही तैयारी करने को कहा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

इस मौके पर सचिव वित्त सौजन्या, अपर सचिव वित्त रोहित मीणा, बजट अधिकारी मनमोहन मैनाली, एलएम पंत सहित बजट निदेशालय के अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनके आवास पर प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा का सत्र और अच्छे बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page