कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परिवहन मंत्री चंदन रामदास से की मुलाकात ।

0
IMG-20220711-WA0390
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 11 जुलाई 2022।
वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परिवहन मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य हाल जाना।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने परिवहन मंत्री के शासकीय आवास पर जाकर मुलाकात की। इस मौके पर परिवहन विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विषयों पर उन्होंने वार्ता की। साथ ही समाज कल्याण की योजनाएं आमजन तक किस तरह पहुंचे, को लेकर भी वार्ता की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

इस मौके पर परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने वित्त वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को सर्विस चार्ज के संदर्भ में जागरूकता संदेश देने पर बधाई दी। परिवहन मंत्री ने बजट सत्र के दौरान प्रदेश की जनता के अनुकूल जन कल्याणकारी बजट देने के लिए भी बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखें - प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु

इस दौरान मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परिवहन मंत्री का स्वास्थ्य हाल भी जाना। मंत्री डॉ अग्रवाल ने परिवहन मंत्री के दृढ़ता और मजबूती से पुनः कार्य करने को लेकर ईश्वर से कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page