कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर जताया शोक।

0
IMG-20221014-WA0011
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 14 अक्टूबर 2022।
वित्त व संसदीय कार्यमंत्री डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर दुख प्रकट किया है।

उन्होंने स्व. फोनिया के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों का ढांढस बंधाया।

नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर डॉ अग्रवाल ने शोकाकुल परिवार से वार्ता की। डॉ अग्रवाल ने कहा कि केदार सिंह फोनिया उत्तराखंड की राजनीति में दो दशक से भी ज्यादा समय तक सक्रिय रहे। वे उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। डॉ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी फोनिया जी ने अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय केदार सिंह फोनिया ने उत्तरप्रदेश में पर्यटन मंत्री रहते हुए औली को विश्व मानचित्र पर जगह दिलाई थी। जोशीमठ-औली रोपवे भी उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा के दूरस्थ गांवों में सड़कें पहुंचाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। वे चमोली जनपद के चीन सीमा क्षेत्र के गमशाली गांव के निवासी थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

डॉ अग्रवाल ने भगवान से प्रार्थना की। कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page