भाजपा युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन।

0
IMG-20220804-WA0045
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 4 अगस्त 2022। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाकर उनकी दीर्घायु की कामना की।

घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में जुटे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन किया गया व केक काटा आपस मे सभी कार्यक्रताओं ने मिठाई खाई और लोगों को मिठाई और फल खिलाए व उनकी लंबी उम्र की कामना करी।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा की हमारे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सभी वर्गों से भरपूर स्नेह मिल रहा है, वे पुरे प्रदेश सभी कार्यकर्ताओं के बीच खासे प्रसिद्ध हैं, हम अपने यशस्वी लोकप्रिय ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की दीर्घायु की कामना करतें है। उन्होंने कहा कि अपने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश हित में संगठन को मजबूत करने का कार्य निरन्तर करता रहेगा।

यह भी पढ़ें -  नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

इस दौरान देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, भाजयुमो महानगर जिलाध्यक्ष अंशुल चावला सहित अनेक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page