बीजेपी ने शुरू किया महा जनसंपर्क अभियान

0
Spread the love

देहरादून 6 जून 2023।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ने अवगत कराया की राजपुर विधानसभा के करणपुर मंडल में महानगर देहरादून के प्रभारी कुलदीप कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर देहरादून के प्रथम नागरिक सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास एवं महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने राष्ट्रव्यापी भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महाजन संपर्क अभियान के दौरान देहरादून के प्रतिष्ठित डॉक्टर संजय गांधी निर्देशक सिटी हार्ट सेंटर एवं गुरुद्वारा सिंह सभा के सम्मानित अध्यक्ष सरदार गुरबख्श सिंह राजन के निवास पर जाकर फूल मालाओं एवं साल उठाकर सम्मानित किया वहीं मसूरी विधानसभा के श्री देव सुमन नगर मंडल में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने स्वर्ण पदक विजेता विश्व स्तर पर अनेकों बार खेलों के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व कर देश में परचम लहराने वाले विनोद पोखरियाल से संपर्क किया। उनके दीघा सुखद अनुभव से हम सभी लोग लाभान्वित हुए ।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान मुस्तफाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में दिल्लीवासियों से की अपील।

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान जिनके माध्यम से हजारों बच्चे अपने जीवन को सही दिशा की तरफ ले जाने में सक्षम होते हैं ऐसे संस्थान संस्थान से सेवानिवृत हुए राजपाल सिंह एवं वरिष्ठ महानुभाव जगदीश लाखेड़ा से भी संपर्ककर केंद्र सरकार मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के राष्ट्रीय हित निर्माण एवं विश्व पटल पर उनके सकारात्मक प्रभावशाली विषय पर चर्चा भी हुई एवं महाजन संपर्क से जनसंपर्क को लेकर के 9090 9020 24 पर मिस कॉल भी करवाई गई।

यह भी पढ़ें -  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन, कहा - सेवा ही मेरा संकल्प।

इस महाजन संपर्क अभियान में महानगर के संयोजक सुरेंद्र राणा जी देवेंद्र सिंह कोहली उमा नरेश तिवारी मंडल अध्यक्ष राहुल लारा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत पूनम नौटियाल अवधेश तिवारी सौरभ शर्मा विशाल गुप्ता आशीष थापा प्रमोद थापा भावना सभरवाल पार्षद भूपेंद्र कठईटी पार्षद संजय नौटियाल कमल थापा उत्तम रमोला अमित ठाकुर धर्मेंद्र गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page