बीजेपी ने प्रदेश में रैलियों का बनाया रिकॉर्ड

0
IMG-20220127-WA0071
Spread the love

 शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 13 फरवरी 2022।भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान विभिन्न माध्यमों से सरकार के कामों को लेकर प्रदेश के लगभग सभी मतदाताओं से जुडने का दावा किया है ।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी समेत केंद्र व प्रदेश के नेताओं ने फिजिकल व वर्चुअली जनसभाओं, रूम मेटिंग, औडियो ब्रिज आदि माध्यम से लाखों लोगों से सीधा संवाद कर किया है |
 

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

मनवीर चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि में 3 फिजिकल और 148 स्थानों पर वर्चुअली जनसभाओं कर डबल इंजन की सरकार के कामों के आधार पर भाजपा को दोबारा जिताने की अपील की | वहीं केंद्र और अन्य राज्यों से आए पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रदेश में 177 फिजिकल जनसभा कर लोगों के माध्यम पार्टी के विज़न को पहुंचाने का प्रयास किया | वहीं पार्टी के प्रदेश नेत्रत्व ने रात दिन एक करते हुए रिकॉर्ड 280 फिजिकली व 87 वर्चुअली जनसभाओं के करते हुए जनता से वोट की अपील की है |

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

 इसके अतिरिक्त जहां एक और नयी तकनीक औडियो ब्रिज से 43 जनसभा कर लोगों से दोतरफा संवाद बनाया वहीं सांस्कृतिक कमाल मेहँदी कार्यक्रम 103 स्थानों पर आयोजित कर माताओं और बहिनों से आशीर्वाद लिया | 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

इससे पूर्व पार्टी ने औपचारिक चुनाव अभियान की शुरुआत 1 फरवरी से 70 विधानसभाओं से एक साथ शुरू किया था | उन्होने दावा करते हुए कहा कि जनसभाओं और अन्य प्रचार कार्यक्रमों में मिले अपार जनसमर्थन से स्पष्ट नज़र आ रहा है, भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है |
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page