भाजपा नेताओं ने सीएम का किया स्वागत

0
IMG-20230923-WA0326
Spread the love

देहरादून 23 सितंबर 2023। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधानसभा के विधायक खजानदास के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के सफल चुनाव प्रचार से लौटने के उपरांत स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की देश में बढ़ रही लोकप्रियता के परिणाम स्वरूप उनके द्वारा लिए गए सराहनीय निर्णयों से व कुशल नेतृत्व के कारण संपूर्ण भारतवर्ष में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के कथन को 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा इस कथन को प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी कार्यशैली से जनता के बीच भलीभांति चरितार्थ कर रहे हैं ।

हमें अपने प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री एवं देश के सम्मानित प्रधानमंत्री के ऊपर आज पूरा उत्तराखंड अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा है।
इस शुभ अवसर पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष में माननीय मुख्यमंत्री जी को हस्त निर्मित पेंटिंग सप्रेम भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page