भैरव सेना ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

0
Spread the love

देहरादून 9 जुलाई 2023। “भैरव सेना” के द्वारा सामाजिक संस्था “अम्बा फाउंडेशन” के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन राजीव नगर कॉलोनी स्थित “सागर गिरी आश्रम” में किया गया। जिसमें की भारी वर्षा के बावजूद लगभग 300 से अधिक जरूरतमंदों ने निशुल्क रूप से प्रशिक्षित डॉक्टरों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित फार्मासिस्टों से निशुल्क दवाइयां ली।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया की भैरव सेना द्वारा यह दूसरा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम है जोकि जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित किया गया है और संगठन द्वारा समय-समय पर आवश्यकतानुसार निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सभी जिलों में किया जायेगा।



अम्बा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा की "अम्बा फाउंडेशन" समाज में निर्धन कन्याओं का विवाह, असहाय वर्ग की शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवायें तथा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में कई सहायता कार्य करता रहा है, और आज भैरव सेना के अह्वान पर ग्राफिक एरा की पैरामेडिकल टीम के सहयोग से सागर गिरी आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैम्प आयोजित किया गया है जोकि आगे भी निरंतर आवश्यकतानुसार जारी रहेगा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी जोगिंदर सिंह पुंडीर ने कहा की "भैरव सेना" ऐसा क्षेत्रीय संगठन है जो कि अपने सनातन धर्म के मान बिंदुओं को बचाने के लिए प्रयासरत है और उत्तराखंड के सभी दुर्गम क्षेत्रों में निरंतर अपने ही संसाधनों से सक्रिय है। आज संगठन द्वारा आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर कैम्प से यह संदेश जाता है कि भैरव सेना समाज के हर तबके के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच से मुकेश आनंद तथा वरिष्ठ हिंदूवादी कार्यकर्ता रोहित मौर्य ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

संगठन के कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष देहरादून सतीश जोशी तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुजाता रावत रहे। कार्यक्रम में उल्लेखित वक्ताओं के अलावा जिला प्रभारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय पंवार, जिला उपाध्यक्ष गणेश जोशी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा थापा, हेमंत सकलानी, निखिल, करण शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page