विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ने किया राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार का औचक निरीक्षण।

0
IMG-20250901-WA0169
Spread the love

कोटद्वार, 1 सितंबर 2025।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग स्थित चंद्रमोहन सिंह नेगी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय (बेस अस्पताल), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालपानी तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ीघाट का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोटद्वार बेस चिकित्सालय को 2 नए आर्थोपेडिक चिकित्सक, 2 गायनी विशेषज्ञ एवं 3 एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है और मरीजों को अब बेहतर उपचार की सुविधा मिल रही है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए विधायक खण्डूडी ने सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और अस्पताल प्रशासन को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण हर मरीज का अधिकार है, और इस दिशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  आयुष मंत्री की पहल से समाप्त हुआ आयुष डॉक्टरों का आंदोलन,सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

इसके अतिरिक्त, उन्होंने लालपानी और गाड़ीघाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद स्टाफ से बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं तथा आवश्यक दवाइयों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

विधायक श्रीमती खण्डूडी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और कोटद्वार क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है।

इस अवसर पर सीएमएस विजय सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. ध्यानी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, कमल नेगी, मण्डल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, आशीष रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page