विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनने पर दी बधाई।

0
IMG-20240626-WA0117
Spread the love


देहरादून 26 जून 2024।

18वीं लोकसभा में ओम बिड़ला के पुनः स्पीकर चुने जाने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (@ritukhanduribjp) से ओम बिड़ला को बधाई देते हुए लिखा की सरल-सहज व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता एवं कोटा लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद ओम बिड़ला जी को पुन: लोकसभा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की हेतु अनंत शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

उन्होंने लिखा की 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित सभी सदस्यों को निश्चित तौर पर ओम बिड़ला जी का दीर्घकालिक अनुभव का लाभ प्राप्त होगा ओर उनके कुशल नेतृत्व में सदन की कार्यवाही व्यवस्थित व सुगम रूप से संचालित होगी तथा लोकतंत्र और सशक्त होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर के रूप में निर्वाचित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया। ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने उन्हें विजयी घोषित किया।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, यह बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

ऋतु खण्डूडी ने एक्स पर आगे लिखते हुए आशा की, कि ओम बिड़ला जी की राजनीतिक शुचिता, विनम्रता और व्यवहार कुशलता से लोकसभा की कार्यवाही पूर्व की तरह स्थिर और राष्ट्र के लिए फलदाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page