विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में मुख्त अतिथि के रुप में पंहुच कर कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित।

0
IMG-20240728-WA0384
Spread the love

देहरादून 28 जुलाई 2024।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में मुख्त अतिथि के रुप में पंहुच कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण व प्रकृति की मन की बात कार्यक्रम में विशेष उल्लेख किया जिसकी जिम्मेदारी हम सभी की है मां के नाम एक वृक्ष लगाकर हम इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते है जिससे हमारी भविष्य की पीढ़ी सुरक्षित रह सकती है । ।

यह भी पढ़ें -  गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: उत्तराखंड के नागरिकों के संभावित प्रभावित होने की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से वार्ता

विधानसभा अध्यक्ष ने देहरादून जनपद की कैंट विधानसभा के जीएमएस मण्डल के बूथ संख्या 69 पर पहुंचा स्थानीय क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 112 एपिसोड को देखा । पीएम ने इस कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों का जिक्र किया जिसमें खादी ग्रामोद्योग के कारोबार, पेरिस ओलंपिक, सरकार के मानस अभियान, प्रोजेक्ट परी और इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड जैसे कई सारे मुद्दों पर बात की । देश के पीएम के तौर पर उनके लगातार तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से यह प्रसारण का दूसरा एपिसोड है, जो कि आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाता है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मंजूर की रू. 1700 करोड़ रुपये की धनराशि

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर , कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुमार , यासमीन आलम महानगर अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा ,रोहित , अनीस , सहजाद खान आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page