विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने खुशी जताते हुए उत्तरकाशी टनल ऑपरेशन में लगे सभी श्रमिकों को बधाई और धन्यवाद व्यक्त किया।

0
Spread the love

चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान (Uttarkashi Tunnel Rescue Operation) आज सफल हुआ। आज 17वे दिन सभी 41श्रमिको को सकुशल बहार निकाला गया।

इस बड़ी सफलता के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने खुशी जताते हुए इस ऑपरेशन में लगे सभी श्रमिकों को बधाई और धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

उन्होंने कहा की बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, सभी देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ है।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा


विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार के तमाम टीमों और रेस्क्यू ऑपरेशन के सभी श्रमिकों ,अंतरराष्ट्रीय टनल वैज्ञानिकों ,और पीएमओ का। आभार जताया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी रेस्क्यू ऑपरेशन में कड़ी मेहनत करने और हर पल फंसे श्रमिकों और उनके परिजनों को लगातार भरोसा दिलाने का अद्धबुध कार्य करने पर उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page