विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने हरेला पर्व पर किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण व सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश।

0
IMG-20250716-WA0146
Spread the love


देहरादून 16 जुलाई 2025।

उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकपरंपराओं और प्रकृति-प्रेम को समर्पित हरेला पर्व के अवसर पर आज उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर अमरूद एवं आंवला के पौधे रोपित कर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल पर्यावरण संरक्षण का नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ियों तक पहुँचाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे और युवा यदि अपने प्राकृतिक परिवेश और सांस्कृतिक परंपराओं को जानें, तो वे न केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनेंगे, बल्कि अपनी जड़ों से भी जुड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया

विधानसभा अध्यक्ष ने फलदार वृक्षों के रोपण को विशेष महत्व देते हुए कहा कि इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होता है, बल्कि पोषण सुरक्षा और जैव विविधता को भी बल मिलता है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल वृक्षारोपण को बढ़ावा देता है, बल्कि परिवार और प्रकृति के बीच भावनात्मक संबंध को भी उजागर करता है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

ऋतु खण्डूडी भूषण ने आमजन से भी अपील की कि वे हरेला जैसे लोकपर्वों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे संरक्षण देने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page