विधानसभा अध्यक्ष ने किया मानसिक एवम वैलनेस ट्रेनिंग शिविर का शुभारंभ ।

0
IMG-20230304-WA0210
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।

कोटद्वार 4 मार्च 2023।

स्थानीय विधायक एवम् उत्तराखंड विधानसभा ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार एवम W20 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिलाओं के लिए शरारिक, मानसिक एवम वैलनेस ट्रेनिंग शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

जनपद पौड़ी के कोटद्वार सुखरों स्थित सुंद्रियाल वेडिंग में पतंजलि विद्यालय हरिद्वार एवम W20 के संयुक्त तत्वावधान मे महिलाओं के शरारिक, मानसिक एवम वैलनेस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने किया।

आपको बता दे की भारत इन दिनों जी20 सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है इसी कर्म जी20 के अंतर्गत आने वाली संस्था W20 (women 20) के माध्यम से पूरे भारत वर्ष में ट्रेनिंग शिविर लगाए जा रहे है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

एक दिवसीय ट्रेनिंग सेंटर में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर शरारिक, मानसिक एवम वैलनेस ट्रेनिंग ली।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी महिलाओं व विद्यालय की छात्राओं के साथ योगासन, प्राणायाम का अभ्यास किया।

एक दिवसीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा की महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तौर पर मजबूत होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने कहा की शारीरिक ट्रेनिंग शारीरिक शक्ति, स्थायित्व, फिटनेस और संतुलित आहार पर ध्यान केंद्रित करती है। मानसिक ट्रेनिंग में मानसिक शक्ति, स्थिरता, चित्तशुद्धि और स्वस्थ मानसिक स्थिति को बढ़ाया जाता है तथा वेलनेस ट्रेनिंग में स्वस्थ जीवन शैली, संतुलित आहार और शारीरिक तथा मानसिक स्थिरता के लिए अभ्यास किया जाता है।
उन्होंने कहा की महिलाएं इन ट्रेनिंग कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं। यह उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए सक्षम बनाता है और उनके स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -  वार्ड नं० 38 झंडीचौड़ उत्तरी में ₹124 लाख की लागत से नलकूप एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास, हजारों लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल का लाभ।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की बाबा रामदेव ने योग के माध्यम से भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने योग को एक आधुनिक रूप दिया है और योग के स्वास्थ्य लाभों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रयास किए हैं। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग के महत्व को जागरूक करने के लिए अपने पातंजलि योगपीठ के माध्यम से अनेक योग शिविर आयोजित करते है।

कार्यक्रम में शोभा रावत, सोनिया ध्यानी,आरती खंतवाल,अनिता कंडारी,कुसुम ध्यानी, डॉ भागीरथी, डॉ शिल्पी, डॉ प्रवीण पुनिया,निरुबला खंतवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page