मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं पर कटाक्ष

0
IMG_20210919_204218
Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से हल्द्वानी में की गई युवाओं के लिए बड़ी घोषणा पर कटाक्ष किया है, उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही तमाम राजनीतिक दल जनता को भ्रमित करने के लिए इस तरह के वादे कर रहे हैं जिसका धरातल पर कोई सरोकार नहीं है l

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीजेपी सरकार ठोस और प्रभावी नीतियों के साथ जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है साथ ही युवाओं को रोजगार भी दे रही है, वही उन्होंने कहा कि दिल्ली और उत्तराखंड की परिस्थितियों में बहुत अंतर है, राज्य की जनता जानती है कि राज्य का विकास सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है, आपको बता दें कि हल्द्वानी में आज अरविंद केजरीवाल ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाए की है जिसमें उन्होंने युवाओं को रोजगार दिए जाने, बेरोजगारी भत्ता समेत तमाम अन्य घोषणा की है जिसपर मुख्यमंत्री ने कटाक्ष किया है

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

बाइट-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page