नैनबाग में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट का भव्य स्वागत।

0
IMG-20220127-WA0060
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609909
टिहरी 27 जनवरी 2022।धनोल्टी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट के नैनबाग पहुंचने पर आज स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

परम्परागत वाद्य यंत्रों के साथ आगवानी करने पहुंचे लोगों के साथ अमेन्द्र बिष्ट ने नैनबाग क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं राजनेता रहे दिवंगत सरदार सिंह रावत की प्रमिता पर माल्यार्पण कर माथा टेका।

अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि नैनबाग घाटी के लिए जो सपने स्वर्गीय सरदार सिंह जी ने देखे थे उन्हें पूरा करने का वक्त आ गया है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह नैनबाग घाटी में स्वर्गीय सरदार सिंह रावत द्वारा किये गये विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगे।

विधानसभा चुनाव हेतु नामांकन करने के बाद पहली बार नैनबाग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने अमेन्द्र बिष्ट का भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने एकजुटता दिखाते हुए अमेन्द्र बिष्ट के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की विभिन्न जातियों को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में सम्मिलित करने हेतु मुख्यमंत्री से भेंट।

नैनबाग पहुंचने पर बिष्ट ने समर्थकों के साथ क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवा एवं राजनेता रहे सरदार सिंह रावत की प्रमिता पर माल्यापर्ण कर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। अमेन्द्र बिष्ट ने उन्होंने कहा कि नैनबाग घाटी के लिए जो सपने स्वर्गीय सरदार सिंह जी ने देखे थे उन्हें पूरा करने का वक्त आ गया है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह नैनबाग घाटी में स्वर्गीय सरदार सिंह रावत द्वारा किये गये विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगे।

यह भी पढ़ें -  सचिव आपदा प्रबंधन ने की राज्य में बारिश तथा बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा,अधिकारियों को 24 * 7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश।

नैनबाग में लोगों का अपार जनसमर्थन मिलने पर अमेन्द्र बिष्ट ने सबका आभार जताते हुए कहा कि उनकी लड़ाई विधायक बनने की नहीं हैं बल्कि उनकी लड़ाई क्षेत्र के विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में अच्छे स्कूलों, न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं, बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए लड़ाई लड़ रहे है। जिसमें उन्हें क्षेत्र की जनता का लगातार प्यार और समर्थन मिल रहा है। बिष्ट ने कहा कि पिछले 21 सालों से धनोल्टी का विकास नहीं को सका। यहां के पिछडेपन को खत्म करने के लिए कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी जरूरी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आगे रहेंगे। इस दौरान लोगों से अपील करते हुए अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि वह कोरोना संक्रमण के लिए जारी गाइडलाइन का जरूर पालन करें। अमेन्द्र बिष्ट को समर्थन देने पहुंचे स्थानीय लोगों का कहना था कि धनोल्टी का विकास भाजपा और कांग्रेस के राज में कभी नहीं हो सकता इसलिए वह परिवर्तन चाहते हैं और इस बार युवा और जागरूक प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट को अपना समर्थन दे रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि उन्हें उत्तराखंड और धनोल्टी के विकास की झलक उन्हें कर्नल अजय कोठियाल और अमेन्द्र बिष्ट में नजर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page