सरकार व संगठन के सभी लोग पूरे मनसे पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए हरिद्वार में रहेंगे:महेंद्र भट्ट।

0
IMG-20220906-WA0218
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 6 सितंबर 2022।
हरिद्वार में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है । नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत भी हो चुकी है ।इससे पहले सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के चैन को लेकर मंथन में जुटी है ।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र
महेंद्र भट्ट,प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी

सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि आज से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई है 8 तारीख तक नामांकन होगा जिसको लेकर प्रत्याशियों के नाम पार्टी स्तर पर लगभग लगभग तय हो चुके हैं। प्रदेश प्रभारी हरिद्वार पहुंच चुके हैं आज शाम तक ज्यादातर नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी शेष नामों पर विचार विमर्श कर कल निर्णय ले लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

इस बार हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और हमारी कोशिश है कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पूरे बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी का बनेगा जिसके लिए सरकार व संगठन के सभी लोग पूरे मनसे पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए हरिद्वार में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page