एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य कुमार प्रजापति ने नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक। श्री महाराज जी ने आशीर्वाद स्वरूप आदित्य को 25,000/- रुपये का भेंट किया चेक। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आदित्य को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी एसजीआरआर विश्वविद्यालय आदित्य को ओलंपिक पदक विजेता बनाने के लिए सभी संसाधन व हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगा।

0
IMG-20220207-WA0065
Spread the love

देहरादून 17 मई 2023। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल शाखा के 12वीं के छात्र आदित्य कुमार प्रजापति ने आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता।

बुधवार को स्वर्ण पदक विजेता आदित्य कुमार प्रजापति अपने परिजनों व अध्यापकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आदित्य को पच्चीस हज़ार रुपये का चेक आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय आदित्य कुमार प्रजापति को विश्वविद्यालय में निशुल्क शिक्षा देगा।

आदित्य को 12वीं कक्षा की पूरी पढ़ाई भी एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से निःशुल्क करवाई जाएगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय आदित्य को सभी संसाधन व हर सम्भव सहयोग उपलब्ध करवाएगा ताकि वह ओलंपिंक में पदक सुनिश्चित कर सकें।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आदित्य को उज्जवल भविष्य की शुभकमनाएं दीं। एसजीआरआर बिंदाल स्कूल में प्रधानाचार्या, अध्यापकों व साथी छात्र-छात्राओं ने आदित्य की गोल्डन जीत को धूमधाम के साथ सेलीब्रेट किया।
12 मई से 14 मई 2023 के बीच नोएडा में स्कूल स्तरीय आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से 50 से अधिक स्कूलों के एक हज़ार से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

आदित्य कुमार प्रजापति ने 10 मीटर शूटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। एसजीआरआर बिंदाल शाखा की प्रधानाचार्या भावना उपमन्यू ने जानकारी दी कि आदित्य कुमार प्रजापति एसजीआरआर बिंदाल शाखा में 12वीं कामर्स के छात्र हैं, वह एक अच्छे शूटर होने के साथ साथ अनुशासित एनसीसी कैडेट भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page