भाजपा कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर करेंगे प्रचार: आदित्य कोठारी।

0
IMG-20241108-WA0141
Spread the love

रुद्रप्रयाग 8 नवंबर 2024 ।भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने आज सतेराखाल चोपता मंडल की भाजपा पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं के साथ केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधानसभा के उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई ।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कार्यकर्ताओं को टोली बनाकर घर-घर और बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार करने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ता अब टोली बनाकर बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार करेंगे उनका कहना है कि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को अपार जन समर्थन मिल रहा है।

ऐसे में भाजपा ने अब अपने प्रचार प्रसार को ग्रास रूट तक ले जाने का निर्णय लिया है । उनका कहना है कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

उनका कहना है कि केदारनाथ विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाने का काम किया जाएगा इसके लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने केदारनाथ के विकास के लिए दो दर्जन से अधिक योजनाओं पर काम कर रही है आने वाले दिनों में केदारनाथ विधानसभा एक आदर्श विधानसभा बनेगी ।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, मंडल संयोजक गंभीर सिंह बिष्ट, मंडल प्रवासी जगमोहन सिंह रावत, मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी, विक्रम पेलड़ा ,जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल ,बुद्धि बल्लभ थपलियाल, हिम्मत रावत, लक्ष्मण बर्त्वाल,जय वर्धन काण्डपाल, अमित प्रदाली,दुर्लभ रौथाण,जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल,सरला खंडूरी,सुनीता सेमवाल,राखी गुसाईं आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा मंडल के सभी प्रवासी कार्यकर्ता ,शक्ति केदो के संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष सहित बूथों की टोली उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page