प्राधिकरण द्वारा बनाये गए फ्लैट्स विक्रय कराने की दिशा में शीघ्र कार्य योजना कीया जाए तय:प्रेमचंद अग्रवाल।

0
IMG-20220713-WA0144
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210439343,9771609900

देहरादून 13 जुलाई 2022।
विधानसभा स्थित कार्यालय में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों के साथ शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक की।

बैठक में डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा बनाये गए फ्लैट्स विक्रय कराने की दिशा में कार्य योजना तय की जाए। जिससे प्राधिकरण की आमदनी हो सके।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।

उन्होंने पूर्व में निर्देशित विभागीय अधिकारियों से मांगे गए स्पष्टीकरण की भी जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आवासीय नक्शा 15 दिन के भीतर पास किये जायें। इसी तरह व्यवसायिक नक्शा 30 दिन के भीतर पास करें। उसकी सूची प्राधिकरण की वेबसाईट पर भी डालें।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि प्राधिकरण अपनी कार्यशैली सुधारे। अवैध बिल्डिंग बनने से पूर्व कार्यवाही करें। कहा कि अनावश्यक रूप से जनता के साथ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई ना की जाए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत, सचिव मोहन सिंह बर्निया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page