स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने किया मैराथन दौड़ का आयोजन।

0
IMG_20210821_082731
Spread the love

गैरसैण/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरसैंण ने स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में विकास के लिए किए गए कार्यों,उनके योगदान को व सूचना क्रांति से देश को आगे ले जाने के लिए याद किया,इस अवसर पर 12 किलोमीटर की सदभावना मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें 472 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

रामलीला मैदान गैरसैण में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को नई दिशा दी व नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया कहा कि उन्होंने देश में 21वीं सदी के सूचना क्रांति का आगाज किया वहीं पंचायत राज विधेयक व स्थानीय सरकारों को अधिकार दिए महिलाओं को आरक्षण दिया है वही देश में औद्योगिक क्रांति का संचार किया।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

वहीं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवाओं को प्रोत्साहित किया वह उन्हें 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया कहा कि स्व राजीव गांधी विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे उन्हें देश के लिए उनके द्वारा किए गये कार्यों के लिए सदैव याद किया जायेगा। वहीं इस अवसर पर 12 किलोमीटर की सदभावना मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 472 युवाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भटीधार गांव के मदन कुमार को (इक्यावन सौ रुपये) नगद पुरुस्कार व ट्राफी प्रदान की गई व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भूपेंद्र सिंह ग्राम सालियाणा को (इकतीश सौ रुपये) नगद व ट्राफी व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कपिल बिष्ट ग्राम कुनिगाड को (पंद्रह सौ पचास रुपये) व ट्राफी प्रदान की गई। वहीं पहले 60 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार,ट्रॉफी व नगद पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार सभी प्रतिभागियों को मैडल व नगद धनराशि से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य हीरा साह,पीडी जोशी,गोपाल दत्त पंत, बृजमोहन पंत,पूर्व प्रमुख सुमति बिष्ट,मोहन राम टम्टा,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन मढ़वाल, सभासद सरोज साह,कुंवर रावत,हरेंद्र कंडारी सोबन साह,ललित नारायण साह,पंकज गैडी,गौरव कुमार,संजय कुमार,अधिवक्ता संदीप पंत सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व प्रतिभागी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page