प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आये लोगों ने मुख्यमंत्री को बतायी अपनी समस्यायें।

0
Spread the love

मुख्यमंत्री ने सुनी सभी की समस्यायें, सम्बन्धित अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश।

जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी।

आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व।

जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी।

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 26 अप्रैल 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें -  21 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में शुरू हो रहे पंचम विधानसभा के मानसून सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक।

मुख्यमंत्री ने सभी की समस्यायें सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बालासौड़ स्थित लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट में सुखरौ मण्डल महिला मोर्चा द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किया शिरकत।

मुख्यमंत्री से अपनी समस्यायें लेकर आने वालों में सभी धर्मों एवं वर्गों के लोग शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है।  
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।




   मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया तथा इस सम्बन्ध में अधिकारियों को भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप भी करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page