उत्तराखंड के गाँधी स्वo इंद्रमणि बड़ोंनी की जयंती पर उक्रांद ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।

0
IMG-20221224-WA0005
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 24 दिसंबर 2022। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा उत्तराखंड के गाँधी स्वo इन्द्रमणि बड़ोंनी को उनके 98 जयंती पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रात: 10 बजे पार्टी कार्यालय में केक काटकर बड़ोंनी जी का जन्मदिन मनाया गया।गोष्ठी का आयोजन करके किया इस अवसर पर दल के संरक्षक बी0 डीo रतूड़ी ने कहाँ कि बड़ोंनी जी के योगदान को कभी नहीं भूल सकते, एक संत से लेकर एक राजनेता, रंगकर्मी के रूप में उनको जाना जाता हैं।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन को एक जुट करने में उनकी बड़ी भूमिका रही हैं। इसलिए उनको राज्य आंदोलन के प्रणेता कहाँ जाता हैं। गोष्ठी के पश्चात् घंटाघर स्तिथ बड़ोंनी जी की प्रतिमा में बड़ोंनी जी को श्रद्धांजलि दीं।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

इस अवसर पर बी डी रतूड़ी, दीपक गैरोला,हेम पंत,सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत,सुन्दर लाल सेमवाल, शिव प्रसाद सेमवाल, अनूप खत्री, रेखा मिंया, प्रताप कुँवर, उत्तम रावत, राजेंद्र बिष्ट,अशोक नेगी,सुलोचना ईष्टवाल,सरोज मेहर, मंजू रावत, प्रीति थपलियाल, के एल शाह, बिजेंद्र रावत, समीर मुंडेपी, राजेंद्र गुसाईं,राजेंद्र पंत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page