राज्य स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए बीजेपी ने कसी कमर।

0
IMG-20221108-WA0191

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 8 नवंबर 2022।
राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश सरकार तैयारियों में लगी हुई है वहीं बीजेपी संगठन द्वारा कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।
मनवीर चौहान, प्रदेश मिडिया प्रभारी

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कल राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा साथ ही प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पार्टी के पदाधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और प्रदेश कार्यालय में कल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के विजन को दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page