राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया की बीजेपी ने किया मॉक ड्रिल ।

0
IMG-20220717-WA0225
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 17 जुलाई 2022।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उत्तराखंड भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है, कल विधानसभा में राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए मतदान होना है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया की मॉक ड्रिल हुई जिसमें भाजपा के सभी विधायक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी

ख़ास बात ये है कि, राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड से बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को अपना समर्थन दे दिया है।

धन सिंह रावत,कैबिनेट मंत्री

भाजपा की बैठक में दोनों निर्दलीय विधायक संजय डोभाल और उमेश कुमार भी शामिल हुए, वहीं बसपा के दोनों विधायकों ने भी अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म में 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया
मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान किसी भी तरीके से मतदान प्रक्रिया में कोई चूक ना रहे, इस वजह से पूरे देश में ही इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है और सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री

कौशिक ने यह भी कहा कि कांग्रेस को भी इस समय देश हित में समर्थन देना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा समर्थन सभी का मिल रहा है, प्रशिक्षण और मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page