महिला क्रिकेटर स्नेह राणा को किया सम्मानित।

0
IMG20220401123846

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 1 अप्रैल 2022।उत्तराखंड प्रेस क्लब द्वारा देश की महिला क्रिकेटर आलराउंडर स्नेह राणा को सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड राज्य की देहरादून जनपद के मालसी गाँव की निवासी स्नेह राणा ने कहा पर्वतीय क्षेत्र की बेटियों को कडी़ मेहनत करनी चाहिए,मुझको भी शुरू में कहा गया कि क्या करोगी क्रिकेट खेलकर पर मैने अपनी मेहनत नहीं छोडी़ और आज परिणाम आपके सामने है,हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ड कप के मैच में उन्होंने शानदार पचास रन बनाए,अपने पहले ही वर्ड कप में स्नेह ने शानदार प्रदर्शन किया है,स्नेह रेलवे की टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

विदेशी दौरों पर खेले गये मैचों का अनुभव भी काम आया।स्नेह के कोच नरेन्द्र शाह और किरण शाह का योगदान स्नेह के कैरियर को बनाने में रहा है।स्नेह के कोच नरेन्द्र शाह का कहना है,स्नेह एक विलक्षण प्रतिभा की धनी है,जो हर वक्त खेल में कुछ न कुछ सीखती ही रहती हैं

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

।न्यूजीलैन्ड के खिलाफ खेली गयी मैचों की सिरीज में स्नेह ने हर मैच खेला है।स्नेह बालिंग,बैटिंग,फील्डिंग हर क्षेत्र में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और निजी जीवन में बहुत ही अनुशासित खिलाडी़ हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष जीतेन्द्र अँथवाल,महामँन्त्री,ओ पी बेंजवाल,और कोषाध्यक्ष नवीन कुमार,सँयुक्त सचिव दिनेश कुकरेती,सुबोध भट्ट,वरिष्ट पत्रकार अरूण शर्मा सहित सभी प्रेस क्लब के सदस्यगण एवँ पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page