लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस के 53 उम्मीदवारों की लिस्ट हुई जारी, कौन-कौन सी विधानसभा मैं अभी नहीं हुए फाइनल प्रत्याशी.. देखें..

0
Screenshot_2022_0123_072310

लंबे इंतजार और मंथन के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की 53 विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी l लेकिन जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं का नाम कहीं पर नजर नहीं आ रहा l

इन विधानसभाओं के प्रत्याशियों पर अभी अभी तक नहीं हो पाया निर्णय.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।


टिहरी, नरेंद्रनगर,
देहरादून कैंट, ऋषिकेश, डोईवाला,
हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की, लकसर, खानपुर, झबरेडा, ज्वालापुर
लैंसडाउन, चौबट्टाखाल
सल्ट, रामनगर, कालाढ़ूँगी, लालकुआँ

विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि
टिहरी में दिनेश धने और किशोर पर मंथन चल रहा है
नरेंद्र नगर पर भाजपा नेता ओमगोपाल रावत का नाम कई दिन से चल रहा था लेकिन घोषित नहीं हुई l

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।


देहरादून कैंट कई दावेदारों के बीच फँसी
ऋषिकेश पर राजपाल खरोला और पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण के बीच मसला अटका
हीरासिंह बिष्ट को रायपुर शिफ़्ट करने के बाद अब डोईवाला पर सहमति नहीं बनी


हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत या उनके परिवार से किसी की चर्चा लेकिन अभी घोषित नहीं
हरीश की चर्चा रामनगर से भी हो रही है लेकिन पूर्व विधायक रणजीत रावत भी यहीं से लड़ना चाहते है, बढ़ते विवाद के चलते इस सीट को रोक लिया गया है
लैंसडाउन और चौबट्टाखाल पर हरक सिंह को उतारे जाने की भी चर्चा लेकिन अभी होल्ड

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page