IMG20211216135539
Spread the love

देहरादून 16 दिसंबर 21।उत्तराखंड में कांग्रेस की विजय सम्मान रैली जनता अपार भीड़ के साथ संपन्न हुआ।

कांग्रेस ने इस रैली को सफल बनाने के लिए सारी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी ।देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए इस रैली में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी को सुनने पहुँचे। मंच पर कांग्रेस के तमाम नेता उपस्थित रहे इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर कई आरोप लगाए ।तो वही हरीश रावत ने खनन पर सरकार को घेरा ।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि आज जो केंद्र में सरकार है वह पूंजीपतियों की सरकार है। आज के समय में लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार उस पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। साथ इस अवसर पर इंदिरा गांधी के साहस और दृढ़ इच्छा शक्ति की भी प्रशंसा की गई ।राहुल गांधी ने कहा कि उस समय देश मजबूत है जिसके कारण ही मात्र 13 दिन में भारत ने पाकिस्तान को 1971 के युद्ध में पराजित कर दो टुकड़े में कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page