1 अक्टूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे पौड़ी जिले के दूरस्थ क्षेत्र पीठसैण..

0
IMG_20210929_085931
Spread the love


पौड़ी जिले के दुरस्थ पीठसैण क्षेत्र में 1 अक्टूबर को पेशावर कांड के महानायक स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढवाली की जन्मभूमि में पहुंच रहे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखण्ड सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तातिव दौर पर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है

प्रदेश के उच्च शिक्षा व स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत जिले के दुरस्थ क्षेत्र पीठसैण और थैलीसैण के तमाम गांवों में पहुंचकर लोगों को इस कार्यक्रम के लिये आमंत्रित करने में जुट गये है l.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

दरअसल प्रस्तावित दौरे के तहत देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढवाली के गांव पहुंचकर 1 अक्टूबर को स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढवाली की पुण्य तिथि के मौके पर 3 करोड की लागत से बने स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढवाली स्मारक द्वार और उनकी मूर्ति का अनावरण करने पहुंचेंगे l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

जिसकी तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी जुट गये हैं गांव गांव जाकर धन सिंह रावत लोगों को इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचने के लिये ग्रामीणों को आमंत्रित कर रहे हैं वहीं इस दौरान धन सिंह रावत को गांव में जोरदार स्वागत भी इस दौरान हो रहा है वहीं भाजपा के जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल भी रक्षा मंत्री के दौरे से खासे प्रभावित हैं और आम जन से वे इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page