स्वरोजगार वंदे मातरम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन।

0
Oplus_131072

Oplus_131072

Spread the love


स्वरोजगार वंदे मातरम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन

अल्मोड़ा/हवालबाग।


केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नैनीताल क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विकासखंड हवालबाग के सभागार में स्वरोजगार वंदे मातरम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना तथा स्वरोजगार और कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ सुंदर दरियाल, खंड विकास अधिकारी हवालबाग, अशोक पंत, प्रधानाचार्य ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग, विनीता सक्सेना, बाल विकास परियोजना अधिकारी हवालबाग, अल्मोड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से हेमा लोहनी तथा ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मुख्य अतिथि महापौर अजय वर्मा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं—प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वरोजगार वंदे मातरम एवं नई शिक्षा नीति—पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “केंद्र सरकार की ये योजनाएँ युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं। कौशल विकास और स्वरोजगार के माध्यम से देश की आर्थिक मजबूती बढ़ेगी और वर्ष 2047 तक भारत निश्चित रूप से विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा।”

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों ने विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टालों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई। इसमें निर्मल, निश्चय, विकास, नंदा देवी, जय इष्ट देव, खुशहाली, देवी मां स्वयं सहायता समूह तथा प्रगति आजीविका स्वायत्त सहकारिता समूह शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त वंदे मातरम, नई शिक्षा नीति एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आशा, विमल, चंद्रकला, नैना सा, दिव्या जोशी, करुणा, ऋतिक और राहुल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड में बीते एक साल में हलाला, बहुविवाह का एक भी केस नहीं,यूसीसीः समरसता और समानता का एक वर्ष।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग के छात्र-छात्राओं तथा विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, अल्मोड़ा द्वारा रंगारंग एवं मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page