विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा कोटद्वार में बीती रात से हो रही भारी बारिश से नुकसान का अपने निजी स्टाफ और प्रशासन से ली जानकारी।

0
IMG-20230729-WA0086
Spread the love

देहरादून 29 जुलाई 2023।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा कोटद्वार में बीती रात से हो रही भारी बारिश से नुकसान का अपने निजी स्टाफ और प्रशासन से जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को भारी बारिश से कोटद्वार की स्थिति पर लगातार नजर बनाने और सभी विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होंने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि वे अधिकारियों के संपर्क में है और पल पल की खबर ले रही है और अपने विधानसभा क्षेत्र के वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या से ना जूझने और समस्या के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के नुकसान से कई घरों और सड़कों में मलबा आया है जिसके निवारण हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मलबा साफ करने के निर्देश दिए हैं सुबह से कोटद्वार में लोगों के घरों और सड़कों से मलबा निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कौड़ियां में एसडीआरएफ की टीम रात ही पहुंच गई थी और राहत कार्यों में जुट गई थी और रात से ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कार्यों कर रही है । उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।

उन्होंने कोटद्वार वासियों को आश्वस्त किया की वे कोटद्वार वासियों के लिए तत्परता से कार्य कर रही हैं और जल्द ही वें इस आपदा से बाहर निकलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page