उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज प्राचीन सिद्धपीठ वीरभद्र महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान महादेव का किया रुद्राभिषेक।

0
IMG-20251010-WA0161
Spread the love

देहरादून 10 अक्टूबर 2025।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज प्राचीन सिद्धपीठ वीरभद्र महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान महादेव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश के सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न की।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयंभू पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। यह प्राचीन मंदिर मनोकामना सिद्धपीठ के रूप में विख्यात है। मान्यता है कि स्वयं वीरभद्र जी ने यहां भगवान महादेव के लिंग की स्थापना की थी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

पूजन के उपरांत ऋतु खण्डूडी भूषण ने परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके पावन आशीर्वचन भी सुने।

यह दिव्य रुद्राभिषेक एवं दर्शन कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर वीरभद्र मंदिर के प्रबंधक रघुवीर गिरि जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-कार्यवाह दिनेश सेमवाल , राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल , ऋषिकेश नगर निगम के महापौर शंभू पासवान , कपिल गुप्ता, प्रमोद शर्मा, अश्विनी गुप्ता, भानू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page