उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री हरिकिशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व में लिया हिस्सा।

0
IMG-20240729-WA0281
Spread the love

देहरादून 29 जुलाई 2024।
देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री हरिकिशन साहिब पटेल नगर में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री हरिकिशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व में सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस पावन पर्व पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की”श्री हरिकिशन साहिब जी के जीवन और उनके उपदेश हमें सच्चाई, सेवा और समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन हमारे लिए सदैव एक आदर्श रहेगा।”

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उन्होंने श्री हरिकिशन साहिब जी के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “गुरुद्वारा श्री हरिकिशन साहिब जी की शिक्षाएँ और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें एकजुट होकर समाज सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।”

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

इस पावन पर्व पर गुरुद्वारा में महा कीर्तन पर भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने मिलकर श्री हरिकिशन साहिब जी के उपदेशों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर,गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार
सरदार हरमोहिंदर सिंह , रमनप्रीत सिंह , दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page