केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जाना घायलों का हाल।

0
IMG-20220831-WA0237
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
रूद्रपुर 31 अगस्त 2022।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय स्थित तमाम अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए घायलों का हालचाल जाना। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किच्छा के सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना में घायल तथा गैस रिसाव से पीड़ित घायलों का हालचाल पूछते हुए चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने रुद्रपुर के जिला चिकित्सालय, मेडिसिटी हॉस्पिटल तथा चीमा हॉस्पिटल में पहुंचकर घायलों से मुलाकात करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। तीन दिन पूर्व किच्छा से सितारगंज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली की दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी तथा 42 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

घटना में घायल लोगों का रुद्रपुर तथा हल्द्वानी के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दूसरी घटना में 2 दिन पूर्व रुद्रपुर के एक गोदाम में जहरीली गैस का रिसाव होने के बाद कई लोग बेहोश हो गए थे। घटना में पीड़ित लोगों को जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने डॉक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इलाज करा रहे सभी लोगों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान उन्होंने मरीजों के रिश्तेदारों से बात करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

इस मौके पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page