पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरीः डा. अग्रवाल।

0
IMG-20220717-WA0222
Spread the love

शिष्टाचार भेंट में पौधे देने की परंपरा अपनाएंः डा. प्रेमचंद अग्रवाल।

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 17 जुलाई 2022।
हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शासकीय आवास पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर रोपित पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पौधारोपण करते हुए कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट में पौधा देने की परंपरा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली एवं रसायनिक दवाओं आदि के प्रयोग से हमारा पेयजल, खाद्य पदार्थ एवं हमारे आस-पास का वातावरण दूषित होता है जिससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ-साथ लोगों को पौध रोपण के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया जाए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

डा. अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, हमें अपने जीवन में जितना हो सके उतना अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

डा अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस मौके पर फलदार व छायादार पौधे रोपे गए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल की धर्मपत्नी शशिप्रभा अग्रवाल, सुपुत्र पीयूष अगवाल मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page