विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कई अहम निर्देश।

0
IMG-20230511-WA0180
Spread the love

कोटद्वार 11 मई 2023।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार झंडाचौक स्थित अपने कैंप कार्यालय में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोटद्वार के विकास कार्यों और विभिन्न विषयों को लेकर बैठक की।

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को जरूरी सुझाव और दिशा निर्देश दिए।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई उन्होंने बैठक में मौजूद यातायात पुलिस क्षेत्र अधिकारी को कोटद्वार में हेलमेंट पहनने के लिए जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर, बैनर, स्कूलों में कैंपेन, नुकड़ नाटक कराने के लिए जरूरी सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें -  27 जनवरी को राज्यभर में मनाया जाएगा ‘यूसीसी दिवस’ : सीएम धामी।

उन्होंने मई महीने के अंत तक क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाने तथा जून के शुरुवात से ही बिना हेलमेंट और लापरवाई से वाहन चलाने वालों के चलान करने के निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें -  ठंड के प्रकोप में जनता के साथ विधायक सुमित हृदयेश, विभिन्न क्षेत्रों के लिए जलौनी लकड़ी से भरी गाड़ियों को दिखाई झंडी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में नगर आयुक्त को चौराहों के सौंदर्य करण , स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था, तथा कूड़ा निस्तारण और शहर की सफाई रखने के जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने आवारा पशुओं को लेकर चिंता जाहिर की।
बैठक में पुलिस प्रशासन से कोटद्वार में नशाखोरी और अवैध शराब और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नशे के खिलाफ युवाओं के बीच जागुरूकता अभियान चलाने के भी सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

बैठक में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, नगर आयुक्त वैभव, सीओ कोटद्वार वैभव सैनी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page