विधानसभा अध्यक्ष ने मंगला माता से की शिष्टाचार भेंट।

0
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 23 अप्रैल 2022।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने हंस फाउंडेशन की परमाध्यक्ष मंगला माता से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मंगला माता से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की।

    विधानसभा अध्यक्ष ने मंगला माता से शिष्टाचार भेंट के दौरान उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ऋतु खंडूडी ने कोटद्वार विधानसभा से संबंधित  विभिन्न विषयों के लिए हंस फाउंडेशन के सहयोग की अपेक्षा की।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की फाउंडेशन पूरे देश में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपनी छत्रछाया में नया जीवन और उनकी अभिलाषाओं को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें -  गौरव बर्तवाल बने उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

इस दौरान मंगला माता ने भी विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाज सेवा एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए वह हर पल उनके साथ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page