विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाने की मांग की।

0
IMG-20220423-WA0093
Spread the love

देहरादून 23 अप्रैल 2022। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यो एवं समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री से वार्ता की।

    शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच काफी लंबी वार्ता हुई।

यह भी पढ़ें -  सचिव आपदा प्रबंधन ने की राज्य में बारिश तथा बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा,अधिकारियों को 24 * 7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश।

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री को प्रमुखता से विचार करने का आग्रह किया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में उप जिलाधिकारी की नियमित रूप से तैनाती किए जाने, बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में रिक्त पड़े मेडिकल स्टाफ के पदों को भरे जाने, तहसील में स्टाफ की कमी को पूरा किए जाने सहित अन्य समस्याओं पर वार्ता की एवं इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से संवाद, उत्तराखंड के स्वाद को “लोकल से ग्लोबल” बनाने का आह्वान।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के अंतर्गत संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत की| विधानसभा अध्यक्ष ने आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा वार्ता की।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय बजट 2026–27 : प्री-बजट परामर्श बैठक में उत्तराखण्ड ने प्रभावी ढंग से रखीं अपनी प्राथमिकताएं।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बताई गई सभी समस्याओं एवं विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page